श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान शुरू

काशीपुर। भाजपा ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान शुरू किया है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला संयोजक सृष्टि आहूजा बंसल ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर पर संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य संत रविदास के समता, सामाजिक न्याय, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और समानता का संदेश दिया। उनका ‘बेगमपुरा’ का दर्शन आज भी भेदभाव और शोषण मुक्त समाज की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान, 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचऽंड बल्लां (जालंधर) से सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) तक समरसता यात्र तथा 26 नवंबर से 15 जनवरी तक छात्रवास संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिले में अभियान का समन्वय सृष्टि आहूजा बंसल करेंगी, जबकि जिला टोली में विपिन अरोड़ा, संजीव कुमार जाटव, यशपाल राजहंस और प्रशांत पंडित शामिल रहेंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment