काशीपुर। सावन माह के प्रथम दिवस पर टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया की ओर से रामनगर रोड स्थित कार्यालय के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्रटर राजीव चौधरी मिंटू ने किया। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। राजीव चौधरी मिंटू ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया प्रत्येक वर्ष सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।भंडारे के सफल संचालन में टीम के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरित किया गया तथा सेवा कार्य पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुदेश कुमार, प्रकाश मंत्री, प्रदीप यादव, स्वप्निल चौधरी, राजू चौधरी, हरजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, गगनित सिंह, अमित सिंह, बलिंदर पांडे, बिट्टू राजपूत, अनिकेत पांडे सहित टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन में सामाजिक सौहार्द, धार्मिक आस्था और जनसेवा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
