काशीपुर। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की पाती के संदेश को पढ़कर छात्रों को अवगत कराया। पाती में बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी आज ऐसे उत्तराखंड की कल्पना संजोए हुए है जहां हर युवाओं के हर सपने को उड़ान मिले,हर प्रतिभा को अवसर मिलें, साथ ही सभी का भविष्य उज्जवल और सुरक्षित हो। छात्रों का अपने ज्ञान, संस्कार एवं प्रतिभा के बल पर अपने उत्तराऽंड प्रदेश तथा देश के विकास में अमूल्य योगदान रहता है। वहीं वक्ताओं ने मेरे सपनों का उत्तराखंड एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी से छात्रें को अवगत कराया गया।इस दौरान नोडल अधिकारी मुकेश मिश्रा मेजर मुनीशकांत शर्मा महेश चंद्र आर्या मनोज कुमार शर्मा विजयपाल सिंह चौहान कौशलेश गुप्ता जयदीप सिंह रमेश कुमार पाण्डेय चौधरी नवनीत सिंह प्रमोद कुमार मनोज विश्नोई अमित वर्मा नीलम सूंठा मनीषा चौहान कल्पना नौडियाल पूनम चंयाल एकता अग्रवाल नीतू श्रीवास्तव समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
