काशीपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व राज्य आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

काशीपुर। समूचे देश और प्रदेश के साथ ही काशीपुर नगर एवं क्षेत्र में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस की जबर्दस्त धूम रही। नगर एवं क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, शहीदों के परिजनों तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया।इसी क्रम में नगर निगम सभागार में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। महापौर द्वारा नीरज गुप्ता, राजेंद्र पाल, नवीन अरोरा, संजय आर्य एवं शगुन बत्रा को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।वहीं, तहसील प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में तहसीलदार पंकज चंदोला द्वारा भी राज्य आंदोलनकारी नीरज गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रगान एवं देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद किया गया। साथ ही उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान के माध्यम से उनके संघर्ष और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। जय हिंद और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment