भाजपा विधायक पर मुस्लिम समाज को आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप

काशीपुर। रुद्रपुर के भाजपा विधायक पर मुस्लिम समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान पर नाराजगी जताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि विधायक द्वारा मुस्लिम समाज को टारगेट करते हुए ‘कठमुल्ला’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। कानून और संविधान की भावना के अनुसार किसी समुदाय को नीचा दिऽाने वाली भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक आए दिन इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, जो सामाजिक सौहार्द के लिए ठीक नहीं है। पार्टी ने राज्यपाल से अपील की कि उत्तराऽंड में किसी भी समुदाय के िऽलाफ गलत भाषा के इस्तेमाल पर अंकुश लगाया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि जनप्रतिनिधियों को अपने संवधानिक दायित्वों का ध्यान रखते हुए सभी वर्गों और धर्मों का सम्मान करना चाहिए। भारत की मिट्टी में सभी वर्गों का योगदान है और देश किसी एक जाति या धर्म का नहीं, बल्कि सभी का है। सभी समुदायों के सम्मान और सामाजिक भाईचारे को बनाए रखना जरूरी है।ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव फैजूल रहमान चौधरी, जिला प्रभारी समर ऽान, विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ- एम-ए- राहुल, आसिफ सिद्दीकी, नगर सचिव सुभाष जाटव, कपिल कुमार, अज्जु नंबरदार, अकोल, समर खान, अमरपाल, सलीम, मनोज आदि शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment