काशीपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मुकेश चंद्र बेलवाल को उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हर वर्ष खेल के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों को खेल विभाग की ओर से प्रदान किया जाता है। वर्तमान में मुकेश चंद्र बेलवाल साई सेंटर काशीपुर में खिलाड़ियों को बॉक्सिंग की बारीकियों से रूबरू करा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी बॉक्सिंग की तकनीक और प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। सम्मान मिलने पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी उपलब्धि पर एथलेटिक्स कोच सरफराज चौधरी, स्टेडियम प्रभारी महेश्वर सिंह नेगी, बॉक्सिंग कोच रिचा शर्मा, कुश्ती कोच नावेद, बास्केटबॉल कोच बाबा सिंह, कुमारी मनीषा, ममता रावत, महिमा भंडारी, जसविंदर कौर और मेघा चंद आदि ने बधाई दी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
