भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव का अत्यंत मार्मिक एवं भावुक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

काशीपुर। नगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में चल रहे सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य पं- गोपालानंद जी महाराज ने भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव का अत्यंत मार्मिक एवं भावुक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़े जाने के बाद जनक सभा में मौजूद कुछ राजा प्रसन्न हुए, जबकि कुछ अहंकारी राजाओं को यह बात नागवार गुजरी। इसी दौरान परशुराम जी को शिव धनुष टूटने का समाचार मिला और वे जनक सभा में पहुंच गए। टूटे हुए धनुष को देऽकर उनका क्रोध बढ़ गया और उन्होंने जनक जी से धनुष तोड़ने वाले के बारे में पूछा। इस पर भगवान श्रीराम ने अत्यंत विनम्रता से कहाµफ्धनुष तोड़ने वाला भी कोई शिव प्यारा ही होगा।य्इसके बाद श्रीलक्ष्मण और परशुराम जी के बीच संवाद, महर्षि विश्वामित्र द्वारा उन्हें शांत कराने तथा अंततः परशुराम जी के शांत होने का प्रसंग सुनाया गया। उन्होंने माता सीता को अऽंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दिया। इसके बाद श्रीराम-जानकी विवाह का सुंदर वर्णन किया गया।इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के स्वरूप में मनोहारी झांकी प्रस्तुत की। झांकी देऽकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने कहा कि समाज सुधार के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जीवन में अर्थ के पीछे धर्म का होना भी आवश्यक है।कथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इनमें अविनाश तिवारी, आरपी राय, डॉ- वेदप्रकाश, इंजी- हरिओम प्रकाश अग्रवाल, मनोहर लाल गुप्ता, हेमंत भट्टð, विनोद कुमार श्रीवास्तव, ओपी सिंह चौहान, महीपाल सिंह, सुभाषचंद्र शर्मा, शंभू शंकर झा, प्रवेश कुमार गुप्ता, सनत पैगिया एडवोकेट, डॉ- महेश काग्निहोत्री व के-के- अग्रवाल एडवोकेट सहित अन्य श्रद्धालुओं के नाम उल्लेऽनीय हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment