काशीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा नगर मंडल की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
