अब दलिए के साथ गर्भवती महिलाओं को मिलेगा चना और गुड

काशीपुर। राजकीय चिकित्सालय में जबसे सीएमएस संदीप कुमार दीक्षित ने कार्यभार संभाला है तब से यहां पर ओपीडी में अधिक बढ़ोतरी हुई है और लोगों को विश्वास राजकीय चिकित्सालय पर अब अधिक होने लगा है, क्योंकि उनके रहते राजकीय चिकित्सालय में दवाइयां से लेकर एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिय अब लोगों को चक्कर नहीं काटने नहीं पढ़ रहे हैं और उन्होंने अब एक नई पहल भी अपने और सीएमओ के आपसी समन्य से एक निर्णय लिया है की गर्भवती महिलाओं को अब पौष्टिक आहार दलिये के साथ चना और गुड भी वितरित करेंगे। सीएमएस संदीप कुमार दीक्षित ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को चना और गुड़ वितरण से सरकार का अतिरिक्त पैसा भी खर्च नहीं होने दिया जाएगा, उन्होंने कहा की अब गर्भवती महिलाओं को एक हफ्ता दलिया और एक हफ्ता चना गुड़ दिया जाएगा उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि गर्भवती महिलाओं को आयरन की कमी रहती है, जिस कारण उनका हीमोग्लोबिन भी कम रहता है, यह पौष्टिक आहार चना और गुड आयरन की पूर्ति करता है जिस कारण चने और गुड़ के प्रयोग से उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होने के कारण उनको कमजोरी महसूस नहीं होगी और हीमोग्लोबिन भी पूरा रहेगा। डिलीवरी के वक्त गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 9 तारीख को पौष्टिक आहार चना गुण और प्रत्येक माह के सोमवार को भी एक सप्ताह दलिया एक सप्ताह चना गुड़ गर्भवती माता को वितरित किया जाएगा उनकी इस पहल से लोगों ने उनकी इस सोच को काफी सराहा है और सबसे अच्छी बात तो यह है कि सरकार के ऊपर कोई अतिरिक्त भार भी नहीं पड़ा क्योंकि ₹50 में दलिया का पैकेट आता है और चना और गुड़ का भी ₹50 का खर्च आता है तो इसको लेकर सरकार का कोई भी अधिक खर्च नहीं होगा और गर्भवती महिलाओं को इसका पूर्णता लाभ मिलेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment