काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश के वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अपने कुमाऊं दौरे के दौरान काशीपुर के कृषि मंडी गेस्ट हाउस में मैं रुक जहां भाजपा नेता शैलेंद्र मोहन सिंगल के नेतृत्व में जसपुर के लकड़ी व्यापारियों ने वन मंत्री के समक्ष लकड़ी से संबंधित आ रही परेशानियों को उनके समक्ष रखा इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए लकड़ी व्यापारियों के समक्ष आ रही परेशानियों का समाधान करने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि वन मंत्री सुबोध उनियाल काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस में अपने कुमाऊं दौरे के दौरान रुके जहां पर एशिया के दूसरे स्थान पर लकड़ी मंडी जसपुर के व्यापारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान व्यापारियों ने लकड़ी मंडी से संबंधित आ रही परेशानियों को मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष रखी, जहां पर वन विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम व्यापारियों ने जलोनी लकड़ी तथा यूकेलिप्टस जैसी लड़कियों के बारे में आ रही परेशानियों का बखान किया। इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहां की जसपुर के लकड़ी मंडी के व्यापारियों ने आज यहां पर आकर मुझसे मुलाकात की ओर कारोबार में आ रही परेशानियों के बारे मैं मुझे अवगत कराया। हालांकि अधिकारियों द्वारा उनकी परेशानियों को दूर किया जा सकता था, उन्होंने बताया कि हालांकि व्यापारियों ने निगम के लिए कुछ सुझाव भी दिए निगम में जब लकड़ी के लोटो का आक्शन होता है कई बार आक्शन को निरस्त किया जाता है। उसके बाद वही लकड़ी कम दामों में चली जाती है और निगम को लॉस होता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने जलोनी लकड़ी और यूकेलिप्टस लकड़ी के बारे में कुछ समस्याएं बताई है। समस्याओं के समाधान के विषय में GM कुमाऊं को निर्देशित किया गया है कि लकड़ी व्यापारियों की परेशानियों का शीघ्र निराकरण मुझे अवगत कराए। उन्होंने कहा कि वन निगम ओर व्यापारियों के दोनों के हित में ऐसे निर्णय लिए जाएं व्यापारी भी संरक्षित हो और निगम की भी आए बड़े।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
