काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नरेंद्र सिंह मानस की षष्ठम पुण्यतिथि पर बाजपुर रोड स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में श्रद्धांजलि एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्व- मानस के प्रेरणादायी विचारों, सामाजिक सरोकारों और समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने स्व- नरेंद्र सिंह मानस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं समेत अन्य लोगों ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व- नरेंद्र सिंह मानस ने संगठन और समाज के लिए लंबे समय तक समर्पित होकर कार्य किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उनके सामाजिक सरोकार, संगठन के प्रति समर्पण और समाजसेवा के आदर्श आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व- मानस की स्मृतियां सदैव समाज के बीच जीवंत रहेंगी। षष्ठम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्व- नरेंद्र सिंह मानस को श्रद्धासुमन अर्पित किए। रक्तदान शिविर में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस, अमित सिंह, धीरज वर्मा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अरविंद राव, शिव प्रताप सिंह, प्रमोद तोमर, राजेंद्र सैनी, अर्जुन सिंह, अजय टंडन, राजीव ठुकराल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
