काशीपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आज सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छा गया। सुबह करीब छह बजे से कोहरे की चादर फैलने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर कोहरा इतना घना था कि राहगीरों और वाहन चालकों को दिन निकलने के बाद भी हेडलाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे उन्हें धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से सुबह के समय ठंड का अहसास भी बढ़ गया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
