काशीपुर। ग्रामीण सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम गुलरिया, गिन्नीखेड़ा, बांसखेड़ा, पैगा और शिवलालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में पोषण, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। उपस्थित लाभार्थियों को समय-समय पर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि बिना यादव, भूरी, पिंकी, गुड़िया, कोर उपप्रधान अफसाना जहां, सुपरवाइजर प्रोमिला कोहली, नीरू रानी, सुनीता जोशी, वंदना चौहान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजिश जहां, ईरम बी, शाहिन, ममता, दीपा, रेखा, चंचल, राखी, शाशिबाला, पूजा आदि मौजूद रहीं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
