काशीपुर। नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर चेयरमैन रिजवान अहमद व ईओ सतीश कुमार सहित सभासदों ने माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और देशसेवा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत क्षेत्र के स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता विषय पर बनाए गए पोस्टर, चार्ट एवं अन्य रचनात्मक कार्यों की सराहना की गई। उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, स्कूली बच्चे एवं क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
