सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए विशेष शिविर आयोजित

काशीपुर। मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक), पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5-0 के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन स्थित स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में करीब तीन दर्जन पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में इज्जतनगर से पहुंचे मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक सीपी वर्मा ने व्यवस्थाओं को सुगम बनाया। उन्होंने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनने से पेंशनरों को अब प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग पेंशनरों को काफी राहत और सुविधा मिलेगी। शिविर को सफल बनाने में पेंशन एसोसिएशन के संजम नंदा, मदन पाल सिंह, शेर सिंह, सुदर्शन विश्वकर्मा, स्टेशन प्रबंधक तेजपाल सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री खान, सीटीआई कनिका प्रसाद, मुख्य कार्यालय अधीक्षक मुन्ना लाल, शुभम कुमार प्रजापति, चंदन वर्मा, सुरेश शर्मा, संजय राय सहित अनेक कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment