श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम की स्थापना दिवस पर निकाली शोभा एवं कलश यात्रा

काशीपुर। श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम सुभाष नगर में आज विशाल शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। ट्रस्ट अध्यक्ष शुद्ध महेशा नंद पुरी महाराज जी ने बताया कि यह यात्रा आश्रम के 35वे स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई। जिसमें भारतवर्ष की पवित्र नदियों का जल लाकर कलशों में डाला गया और श्री दुर्गा माता की अगुवाई में श्री नंगली निवासी भगवान को तीनों रथों में विराजमान कर बैड बाजों के साथ कलश यात्रा आश्रम से मिल रोड़ एलआईसी दफ्रतर से आवास विकास होते हुए आश्रम तक पहुंची जहां कलशों के पवित्र जल से भगवान का अभिषेक किया गया। तदउपरांत 121 दीपकों से श्री गुरु महाराज जी की पावन महा आरती की गई और तत्पश्चात विशाल भंडारा हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लंगर प्रसाद ग्रहण किया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम आश्रम की सचिव रुचि बाई जी के निर्देशानुसार हुआ जिसमें चमन प्रजापति ट्रस्टी, अभिषेक उपाध्याय, खूबवती, सुनीता शर्मा, सुदेश शर्मा, आकाश गुप्ता पत्रकार, शिवानी प्रजापति, नीरज उपाध्याय, मीनू पाल, राजीव यादव आदि भक्तों के पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम से सकुशल संपन्न हुआ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment