पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स की मासिक बैठक मैं कई अहम मुद्दों पर लिए गए निर्णय

काशीपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन काशीपुर शाखा की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जेपी यादव ने की। शाखा सचिव एसएस सिन्हा ने भारत पेंशनर समाज एवं पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की आठवें पे कमीशन को दिये गये 13 सूत्रीय ज्ञापन का विवरण दिया। राजीव पाल ने आगामी 6 दिसंबर 2026 को कोलकाता में होने वाली 71वें वार्षिक सम्मेलन एवं भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सदस्यों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही संगठन से सदस्यों को जोड़ने की अपील की। अध्यक्ष श्री यादव ने सदस्यों को स्वास्थ्य एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संजय राय व अशोक कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस माह की बैठक में अमर सिंह, जेपी यादव, संजय नंदा, भूपाल सिंह एवं श्री प्रभु का जन्मदिन तिलक, माला, शॉल, बधाई पत्र आदि से सम्मानित कर मनाया गया। बैठक में केके शर्मा, राजकुमार, मदन पाल, सुरेश व फूलसिंह आदि करीब 40-45 सदस्य उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment