डाबर परिवार दो लोगों की जिंदगी में बिखेरेगा रोशनी

काशीपुर। नगर के जाने-माने डावर परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ब्रह्मलीन श्रीमती कमला डावर के मरणोपरांत नेत्रदान का निर्णय लिया। परिवार के इस पुनीत कार्य से दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि मिल सकेगी। वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के सेवा अभियान के तहत यह 66वां नेत्रदान संपन्न हुआ।स्वर्गीय कमला डावर के पुत्र मंजीत डावर, भोलानाथ डावर, चंद्रमोहन डावर, राजीव डावर, प्रकाश डावर एवं डॉ- पंकज डावर ने नेत्रदान के लिए सहमति प्रदान की। परिवार के इस निर्णय से दिवंगत की स्मृति को दूसरों के जीवन में रोशनी के रूप में जीवित रखने का संदेश मिला। नेत्रदान संपन्न कराने में समाजसेवी राजकुमार सेठी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि नेत्रदान के प्रति जागरूकता और सही जानकारी से किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगाई जा सकती है। संस्था के संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल ने बताया कि संस्था नेत्रदान कराने के साथ ही इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए भी प्रयासरत है। सचिव प्रियांशु बंसल ने कहा कि आम लोगों तक नेत्रदान की सही जानकारी पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए संस्था लगातार कार्य कर रही है। संस्था के संरक्षक योगेश जिंदल, अध्यक्ष विकास जैन, सचिव प्रियांशु बंसल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, दीपक मित्तल, आशीष गुप्ता, अनुज सिंघल, अंकुर मित्तल, आशीष पैगिया एवं सीए सचिन अग्रवाल ने डावर परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।संस्था ने क्षेत्रवासियों से अपने परिवारों में नेत्रदान पर चर्चा करने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment