अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर

काशीपुर। अब बिजली उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं। पूर्व में विद्युत संयोजन के लिये जो विभाग के मानक थे उसे परिवर्तित किया गया है। अब 40 मीटर से अधिक दूरी को बढ़ाकर 300 मीटर कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को अब 300 मीटर तक विद्युत लाइन का कोई शुल्क ऊर्जा निगम को नहीं देना होगा।उपभोक्ताओं को पूर्व में विद्युत संयोजन 40 मीटर से अधिक दूरी पर निर्गत किये जाने के लिये विद्युत लाइन का निर्धारित शुल्क अदा करना पड़ता था। जिसे बढ़ाकर निगम ने 300 मीटर कर दिया है। मतलब अब 300 मीटर तक की दूरी पर उपभोक्ता को विद्युत लाइन का कोई शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा। वहीं औद्योगिक विद्युत उपभोक्ताओं को भी राहत मिली है। पूर्व में 75 किलोवाट तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को एलटी लाइन पर परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) स्थापित करने पर संयोजन दिया जाता था। उक्त सीमा अब 75 किलोवाट से बढ़ाकर 150/176 केवीए तक कर दी गयी है। अब छोटे औद्योगिक उपभोक्ताओं को पूर्व की विद्युत संयोजन की जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। इधर घातक एवं अघातक विद्युत दुर्घटनाओं की क्षतिपूर्ति की धनराशि भी बढ़ाई गई है। वही घातक मानव दुर्घटना में मृतक के विधिक उत्तराधिकारी को 4 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति को बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गयी है। अघातक विद्युत दुर्घटना में पूर्ण रूप से अपगंता की स्थिति में 4 लाख रूपये की क्षतिपूर्ति को बढ़ाकर 10 लाख रूपये कर दी गयी है। वहीं भैंस, गाय, ऊंट, याक आदि की मृत्यु पर क्षतिपूर्ति धनराशि 30 हजार को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गयी है। भेड़, बकरी, सुअर आदि की मृत्यु पर क्षतिपूर्ति धनराशि 25 हजार को बढ़ाकर 40 हजार कर दी गई है। इसके अलावा ऊंट, घोड़ा, बैल आदि की मृत्यु पर क्षतिपूर्ति धनराशि 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार और बछड़ा, गधा, खच्चर आदि की मृत्यु होने पर क्षतिपूर्ति धनराशि 16 हजार को बढ़ाकर 27 हजार रूपये कर दी गयी है। बिजली समस्याओं को गंभरीता से लेते हुए शहर में कई काम किये जा रहे हैं। एमडी ऊर्जा निगम के निर्देश पर शहर में बिजली आपूर्ति को बेहतर करने पर काम किया जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment