काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जिसमें देहरादून से आए डिप्टी डायरेक्टर एचआर ऐकेवर्मा को किसान विकास क्लब एवं भाकियू के पदाधिकारियों ने नई खाद्य वितरण प्रणाली से परेशान होकर एक ज्ञापन सौंपा।सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशन में राज्य सरकार ने जो ऑन लाइन टोकन प्रणाली से खाद क्रय करने की व्यवस्था की है, वह अभी बहुत जटिल है। इसके तहत पहले फ्रेम वर्क फर्टिलाइजर्स सेल ऐप डाउनलोड करना होगा फिर डिजिटल पर्ची आने पर खाद और उसकी मात्रा बतानी होगी। इसके बाद वह संबंधित केंद्र से खाद ले सकेगा। किसानों ने कहा कि 20» किसान तो ऐप चलाना जानते ही नहीं है। किसानों ने कहा कि जब तक फार्मर आईडी कंपलीटली किसानों की नहीं बन जाती है, तब तक तो यह प्रणाली कैसे कामयाब हो पाएगी। फार्मर आईडी बनाने में भी कुछ किसानों के तो लिस्ट में नाम ही नहीं है और कुछ किसानों की जमीन बहुत थोड़ी चढ़ी हुई है। इसलिए किसानों का यह कहना है कि यह प्रणाली खरीफ के सीजन से शुरू की जाए। अभी रवि के सीजन में किसानों को खाद की बहुत समस्या है इसलिए इस समय पुरानी प्रणाली से ही खाद दिया जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से टीकासिंह सैनी, भा0कि0 यू0के प्रदेश प्रवक्ता मनप्रीत सिंह, कल्याण सिंह, डॉ0 अशोक अरोड़ा, उपेंद्र कुमार शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, मनदीप सिंह, प्रमोद कुमार, बलविंदर सिंह,अनुराग शर्मा, रघुवीर सिंह,जोगा सिंह, अनिल यादव, मनीष सैनी, आदि उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
