सीओ ने किया कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

काशीपुर। पुलिस क्षेत्रधिकारी काशीपुर ने कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से शस्त्र खुलवाने और जोड़ने का अभ्यास कराया। साथ ही पुलिस बैरक, भोजनालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, डाक कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालकाना और विभिन्न अभिलेखो का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मालखाने में लंबित माल, लंबित अभियोगों एवं अहकामातों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण किया। साथ ही सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तत्परता और अनुशासन बनाए रखने को कहा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment