अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पाल महासभा ने किया छबील का आयोजन

काशीपुर। पाल महासभा की ओर से आज महाराणा प्रताप चौक पर समस्त पदाधिकारीयों व स्थानीय लोगों के द्वारा लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर एक छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को मीठा शरबत पिलाकर लोगों की प्यास तृप्ति की गई। इस दौरान पाल महासभा के पदाधिकारीगण एवं स्थानीय लोगों ने लोक माता देवी अहिल्याबाई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आहवान किया। इस मौके पर पाल सभा संरक्षक ब्रह्मपाल, महापौर दीपक वाली, मनोज जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, अरुण चौहान, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अलका पाल, प्रदीप जोशी, शुभम उपाध्याय, मुशर्रफ हुसैन, संदीप चतुर्वेदी, निश्चित गुड़िया, सुभाष पाल, नंदकिशोर, अमर सिंह, जगदीश सिंह, सुभाष सिंह, रवि पाल, मुकुल पाल, संजय चतुर्वेदी, जय सिंह गौतम, देव प्रकाश, लेऽराज सिंह पाल, हरीश त्रिपाठी, राजपाल सिंह, अमर सिंह पाल समाज अध्यक्ष, विजय यादव, कुंवर पाल सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक, ओम प्रकाश पाल रिकी पोंटिंग, ईश्वर चंद्र गुप्ता आदि तमाम जन मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment