मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील – वेबसाइट पर तिरंगे संग अपनी फोटो साझा करने का आग्रह


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पिछले तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक है। सीएम धामी ने कहा, “तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। हमें इसे गर्व और सम्मान के साथ फहराना चाहिए। इस स्वतंत्रता दिवस पर मैं प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने घर, कार्यालय, दुकान या किसी भी संस्थान पर तिरंगा फहराएं और देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें।” मुख्यमंत्री ने लोगों से यह भी अपील की कि वे तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें। उनका कहना था कि यह न केवल राष्ट्रप्रेम का प्रदर्शन होगा, बल्कि अभियान को और अधिक जन-जन तक पहुंचाने में मदद करेगा। गौरतलब है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत इस पहल ने देशभर में लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस अभियान से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और यह हमें यह याद दिलाता है कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड के हर घर, हर गली और हर चौराहे पर तिरंगा लहराता नजर आएगा।


Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment