आगरा। मेट्रो परियोजना के चलते शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही सिटी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और फुटपाथ व सड़क चौड़ीकरण का काम तेज किया जाएगा।मेट्रो निर्माण और जाम की समस्या से निजात की कोशिशभगवान टॉकीज से अवंतीबाई चौराहे तक मेट्रो निर्माण कार्य के लिए डिवाइडर पर बैरिकेडिंग की गई है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। इस कारण लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। हाल ही में यमुना किनारे बाढ़ के कारण जाम की समस्या और बढ़ गई थी। पुलिस आयुक्त ने इस समस्या के समाधान के लिए समन्वय बैठक कर कई बड़े फैसले लिए।फुटपाथ और सड़क का चौड़ीकरण होगामेट्रो के डीपीआर में फुटपाथ और सड़क का चौड़ीकरण शामिल है। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मार्गों पर काम शुरू नहीं हुआ है, वहां से बैरिकेडिंग हटाई जाए और फुटपाथ व सड़क को जल्द से जल्द चौड़ा किया जाए ताकि दोपहिया वाहनों को दिक्कत न हो।सिटी बसों की संख्या में बढ़ोतरीऑटो और ई-रिक्शा पर बैन के बाद नगर निगम सिटी बसों की संख्या बढ़ाएगा ताकि आम जनता को आवागमन में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा अनावश्यक लगे पोल हटाने का भी निर्णय लिया गया है।वैकल्पिक मार्ग और प्रचार-प्रसारट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि मथुरा और फिरोजाबाद जाने वाले मार्ग की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं ताकि वे एमजी रोड का रुख न करें। वैकल्पिक मार्गों पर बैरियर लगाकर वनवे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाएगा।पार्किंग और पर्यटन स्थलों पर ध्यानएमजी रोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों के पास पार्किंग सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही स्कूलों की छुट्टी के समय अभिभावकों से चारपहिया के बजाय दोपहिया वाहन इस्तेमाल करने की अपील की गई है।मेट्रो वाहनों के संचालन पर भी नियमनिर्णय लिया गया है कि मेट्रो के वाहन पीक आवर्स में नहीं चलेंगे। मार्शल की संख्या बढ़ाई जाएगी और बैरिकेडिंग जरूरत के हिसाब से लगाई जाएगी। वाहन कहीं भी खड़े नहीं होंगे।व्यापार मंडल के साथ बैठकपुलिस व्यापार मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह तय करेगी कि किन मार्गों को वैकल्पिक किया जाना है। सिटी और रोडवेज बसों के रुकने के स्थानों की जानकारी साइनेज लगाकर दी जाएगी। चालकों से भी समन्वय किया जाएगा।सड़कों के गड्ढे भरने और सफाई पर ध्यानबैठक में निर्णय लिया गया कि सड़कों के गड्ढों को जल्द भरा जाएगा। नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पीक आवर्स में नहीं चलेंगी और सुबह के समय ही कूड़ा उठाया जाएगा।नो पार्किंग जोन घोषित – कार्रवाई होगी सख्तपुलिस ने बसई मंडी, ताज व्यू, फूल सैयद, पीडब्ल्यूडी, क्लब चौराहा, साईं का तकिया, एसबीआई, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, पुरानी मंडी और जीवनी मंडी समेत 10 चौराहों को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। इन चौराहों के 50 मीटर के दायरे में वाहन खड़ा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आम लोग फोटो खींचकर पुलिस से साझा कर सकते हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई होगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
