काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने वार्ड नंबर 40 जंगा रोड पर जागीर सिंह के मकान से राम भरोसे लाल के मकान तक 100 मि रिटेनिंग वॉल एवं एक और नाली सहित 105 गुना 350 मीटर स्टाइल मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। आपको बता दें उस सड़क की कुल लागत 16.30 लाख रुपए है। इसके बनने से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी। वार्ड नंबर 40 के पार्षद रवि प्रजापति व क्षेत्रीय जनता ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, क्षेत्रीय पार्षद रवि प्रजापति, मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अर्जुन सिंह व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263