काशीपुर। काशीपुर में आई लव मोहम्मद पर निकाले गए जुलूस के बाद उपजे तनाव और खौफ पर आज एक उलेमाओं का शिष्टमंडल क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक से मिला जिसने एस पी सिटी को एक ज्ञापन देते हुए यह मांग करी के दोषी आरोपियों पर सख्त सजा का प्रावधान किया जाए और शहर में दहशत और खौफ को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए जिससे पुनः शहर में अमन कायम हो सके।आपको बता दें कि आज काशीपुर और मोहल्ला अल्ली खा के हालात को लेकर उत्तराखंड हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन मौलाना जाहिद रजा रिजवी ने काशीपुर के इमामों के साथ आज काशीपुर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह से मुलाकात करी जहां उन्होंने आई लव मोहम्मद के नाम पर शहर का माहौल बिगाड़ने वालों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सख्त सजा की मांग करी तो वही उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा कुछ निर्दोषों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है जिससे क्षेत्र में खौफ और दहशत व्याप्त है इस पर रोक लगाते हुए नगर क्षेत्र का माहौल पुनः साजगार बनाने का प्रयास किया जाए।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
