जसपुर क्षेत्र के ग्राम किलावली में 1962 से संचालित हो रही आदर्श रामलीला

जसपुर क्षेत्र के ग्राम किलावली में 1962 से संचालित हो रही आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का मंचन पूर हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। आज किलावली में 64 वें रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कमेटी के समस्त लोग रामलीला मंचन में निष्पक्षता पूर्वक कार्य कर रहे हैं। कमेटी द्वारा जानकारी दी गई कि रामलीला मंचन में लगभग 400 से 500 लोग प्रतिदिन रामलीला मंचन में आकर भगवान राम का आशीर्वाद लेते हैं। मान्यता है की किसी भी धर्म के नवजात बच्चों को भगवान के आशीर्वाद रूप में लोरी दिलवाते हैं। बताया गया कि विदेश और जयपुर जैसे जगह से आकर ग्राम किलावली में रामलीला मंचन में कलाकारों के रूप में प्रतिभाग़ करते हैं। कमेटी द्वारा बताया गया कि दशहरे वाले दिन 4 हजार से 5 हजार लोग आसपास के इलाकों से आकर दशहरे में प्रतिभा करते हैं और दशहरे का मेला यहां पर लगाया जाता है, जहां पर अनेक प्रकार की दुकान सजाई जाती हैं और लोग मेले का लुफ्त उठाते हैं। पुलिस प्रशासन की दशहरे और मेले में पूरी सक्रियता रहती है। शुरू से ही कमेटी के समस्त लोग सेवा भाव से रामलीला मंचन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कमेटी द्वारा बताया गया कि यहां पर दशहरे वाले दिन रावण का लगभग 40 फीट ऊंचा पुतला दहन किया जाता है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment