काशीपुर में दशहरा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न

काशीपुर। दशहरा में पायते वाली रामलीला मैदान में 65 फिट के रावण और 60 फिट के कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। दशहरा मेले के लिये पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये । चीमा चौराहा स्थित पायते वाली रामलीला मैदान परिसर में हर वर्ष दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। जहां रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। तीन पीढ़ियों से रावण और कुंभकरण के पुतला तैयार कर रहे मेरठ के मेहबूब ने बताया कि वह तीन पीढ़ियों से काशीपुर में दशहरा में रावण और कुंभकरण के पुतले तैयार कर रहे हैं। उनके साथ 8-10 लोगों की टीम पुतला बनाने में सहयोग करती है। बताया कि 15-20 दिन में दोनों पुतले तैयार हो जाते हैं। बताया कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा आतिशबाजी अधिक रहेगी। आज शाम सात बजे से आतिशबाजी शुरू हो हुई। उसके बाद राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। वहीं कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं। शाम होते ही चीमा चौराहा व एमपी चौक से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। दशहरा पर्व पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु काशीपुर के रामलीला ग्राउंड में पहुंचकर दशहरा पर्व मानते हैं। इस दौरान रामलीला प्रांगण में मेले का आयोजन भी किया जाता है जहां पर कई प्रकार के स्टाल भी लगाए जाते हैं। आज शांति पूर्ण तरीके से दशहरा पर्व संपन्न हो गया इस दौरान प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment