पटाखे दिलाने के बहाने 8 वर्षीय बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। खड़कपुर देवीपुरा क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने क्षेत्र के ही एक युवक पर पटाखे दिलाने के बहाने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटीआई कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि क्षेत्र का रहने…

उत्तराखंड में अब सालभर पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, औली में कृत्रिम बर्फ जमाकर विंटर गेम्स कराने की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को सालभर जारी रखने और शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने के लिए सरकार नई योजनाओं पर काम कर रही है। अब पर्यटकों को प्रदेश की खूबसूरत वादियों, प्राकृतिक स्थलों और पर्यटन गतिविधियों का आनंद लेने के लिए केवल गर्मियों या चारधाम यात्रा के सीजन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार का प्रयास है कि सर्दियों के मौसम में भी उत्तराखंड को पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। इसी दिशा में औली में कृत्रिम बर्फ जमाकर विंटर गेम्स आयोजित कराने की योजना…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

भोपाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर उनसे मुलाकात की और उनकी दिवंगत माताजी काशी बाई चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में…

राज्य गठन के 26 साल बाद भी उत्तराखंड भाषा संस्थान को नहीं मिला स्थायी ठिकाना, गैरसैंण में मुख्यालय बनाने की घोषणा भी अधर में

देहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष बीत जाने के बावजूद उत्तराखंड भाषा संस्थान को अब तक अपना स्थायी मुख्यालय नहीं मिल पाया है। राज्य की भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास के उद्देश्य से गठित इस महत्वपूर्ण संस्थान का संचालन फिलहाल देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक निजी भवन से किया जा रहा है। स्थिति यह है कि संस्थान जिस भवन में वर्तमान में संचालित हो रहा है, उसे भी खाली करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे में संस्थान के सामने न केवल स्थायी मुख्यालय की व्यवस्था…