पटाखे दिलाने के बहाने 8 वर्षीय बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। खड़कपुर देवीपुरा क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने क्षेत्र के ही एक युवक पर पटाखे दिलाने के बहाने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटीआई कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि क्षेत्र का रहने वाला 29 वर्षीय नीरज उर्फ चेंचू उर्फ पंकज उनकी आठ वर्षीय पुत्री को पटाखे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को शुगर मिल की दीवार के पास स्थित झाड़ियों में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी नीरज के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment