काशीपुर। एसपी सिटी व सीओ के निर्देशन में कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने नशा तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत मानपुर रोड स्थित नौगजा मजार के पास से एक आरोपी को गिरफ्रतार कर जमातलाशी में उसके पास से 12-06 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद मोटरसाईकिल पल्सर को भी अपने कब्जे में लेकर उसको सीज कर दिया। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान मौहल्ला अल्लीखां निवासी मोहम्मद नाजिर पुत्र मोहम्मद नासिर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाईल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी, उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, मनोज धोनी, कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल, सचिन चौधरी, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार (एसओजी) कांस्टेबल हरीश गोस्वामी (एसओजी) शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
