शिवम् कुमार काली स्ट्रेंथ लिफ्रिटंग संगठन के जिला महासचिव मनोनीत

काशीपुर। उत्तराखड स्ट्रेंथ लिफ्रिटंग के अध्यक्ष राजीव चौधरी ने आरटीसी हेमपुर डिपो चांदपुर निवासी शिवम् कुमार काली को स्ट्रेंथ लिफ्रिटंग संगठन का जिला उधमसिंह नगर का जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) मनोनीत किया है। गौशाला स्थित एक जिम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवम् कोली को उक्त जिम्मेदारी सौंपते हुए राजीव चौधरी ने कहा कि स्ट्रेंथ लिफ्रिटंग संगठन एक वैश्विक खेल संघ है जो स्ट्रेंथलिफ्रिटंग के खेल के विकास पर काम करता है। उन्होंने शिवम् कोली से संगठन के प्रति कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूवी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान वहां पर जिम के ओनर संदीप तोमर, सूबेदार रवि चौधरी, कशिश, बलिंदर पांडे, शिव तेज सिंह, विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान बबलू चौधरी, बहादुर सिंह, अवतार सिंह, हरजिंदर सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में शिवम् कोलो के पिता अजय सिंह समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment