अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा धीमी गति से

काशीपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। अभी तक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इन दोनों प्लेटफार्म पर कई कार्य होने हैं।काशीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्य लगभग पूरा हो चुका है। काशीपुर जंक्शन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य हो रहे हैं। इसके तहत पुराने कक्षों को तोड़कर नया बनाने, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, आधुनिक शौचालय, प्रवेश-निकासी द्वार आदि कार्य किए जा रहे हैं। एक प्लेटफार्म से दूसरे पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को फुट ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ता है। अब ओवरब्रिज के दोनों ओर लिफ्रट लगाने का काम अंतिम दौर में है। नवंबर माह के अंत तक ओवरब्रिज पर लिफ्रट से यात्री उतर और चढ़ सकेंगे। लिफ्रट से बुजुर्ग, बीमार और महिलाओं को खासी सहूलियत मिलेगी। दूसरी ओर, प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। इन दोनों प्लेटफार्म पर टीन शेड का उच्चीकरण, स्मार्ट घड़ी, पेयजल की व्यवस्था और यात्रियों के बैठने के लिए आधुनिक सीटें लगाई जानी है। स्टेशन पर काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। स्टेशन अधीक्षक रवि शंकर सिंह ने बताया कि स्टेशन पर काम चल रहा है। स्टेशन पर टीन शेड उच्चीकरण, स्मार्ट घड़ी, पेयजल सहित आदि सुविधा यात्रियों को दी जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment