काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ खड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू ने दीप प्रज्वलन के साथ फीता काटते हुए किया। खड शिक्षा अधिकारी श्री साहू तथा प्रतियोगिता आयोजक उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार गुप्ता ने अंडर 17 बालक तथा बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए प्रतियोगिताओं की शुरुआत की।इस दौरान खड शिक्षा अधिकारी श्री साहू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में हार जीत मायने नहीं रऽती है केवल स्थान प्राप्त करना होता है। उन्होंने आपसी सदभाव और खेल भावना से खेलों में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित किया।पहले दिन आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न प्रकार रहे – अंडर 14 बालक वर्ग 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में अयान कादिर उदयराज प्रथम , 400 मीटी में कासिम शिवलाल पुर प्रथम, 600 मीटर में शिवा किसान कुंडेश्वरी प्रथम, गोला फेंक में अभय सिंह न्यू सनराइज, ऊंची कूद में अिऽलेश किसान इंटर कालेज कुंडेश्वरी चक्का फेंक में सुधांशु राणा आर एस ढिल्लो महादेव नगर प्रथम रहे। अंडर 17 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रिहान बिलाल उदयराज, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर तथा 1500 मीटर में आदर्श चौधरी उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रथम, 3000 मी में दिपांशु प्रथम रहे। ऊंची कूद में गुलशन उदयराज गोला फेंक में नितिन आर एस ढिल्लो, चक्का फेंक में दिपांशु रा कन्या इंटर कालेज प्रतापपुर, भाला फेंक में फरहान उदयराज कालेज प्रथम रहे। अंडर 19 बालक वर्ग में में 100 मीटर शिवम सागर किसान कुंडेश्वरी प्रथम 200 मीटर, 400 मीटर तथा 800 मीटर दौड़ में प्रिंस किसान कुंडेश्वरी, 1500 मीटर कृष प्रतापपुर प्रथम रहे। ऊंची कूद में शिवम सागर किसान प्रथम रहे। वहीं अंडर 14 – बालिका वर्ग में में 100 मीटर दौड़ में नेहा शिवलालपुर, 200 मी में वैष्णवी रा-क इं- कालेज काशीपुर , 400 मीटर व 600 मीटर में सुहानी प्रतापपुर प्रथम प्रथम, अंडर 17 बालिका वर्ग में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में प्रियांशी जीबी पंत प्रथम, 400 मीटर में दीपिका आर्य कन्या, 800 मीटर दौड़ में वैष्णवी आर्य कन्या 1500 मीटर दीपिका कुमारी आर्य कन्या प्रथम, 3000 मीटर में गीता दिवाकर एम-ए- गर्ल्स इं कालेज प्रथम, तथा ऊंची कूद में विशाखा सनराइज गोला तथा चक्का फेंक में शादमानी खान न्यू लिटिल रोज हेमपुर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं अंडर 14 बालक वर्ग लम्बी कूद में शनि उदयराज, लकी सिंह प्रतापपुर, प्रिंस किसान कुंडेश्वरी प्रथम रहे। बालिका वर्ग अंडर 14 वैष्णवी रा- कन्या इंटर कालेज काशीपुर अंडर 17 विशाऽा न्यू सनराइज अंडर 19 में सोनम तोमर किसान कुंडेश्वरी प्रथम रहे। ब्लाक समन्वयक गौरव शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त 17 व 18 अक्टूबर को फौजी मटकोटा रूद्रपुर में होने वाली जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। द्वितीय दिवस की प्रतियोगिताओं के साथ एथलीट स्पर्धाओं का समापन हुआ। इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक गौरव शर्मा मनोज कुमार शर्मा कौशलेश गुप्ता चौ नवनीत सिंह चंद्रशेऽर सिंह पवन कुमार मदनपाल सिंह रोहेला मनोज कुमार विश्नोई मोहन सिंह मेहरा मौ असलम अनामिका वर्मा अंजना राज संगीता रावत समेत व्यायाम शिक्षक एवं अतिथि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
