धान की वैरायटी 126 पर प्रशासन के बीच किसानों और राइस मिलरो में बनी सहमति

काशीपुर। बीते कल धान वैरायटी पीआरआई 126 को मंडी द्वारा खरीदारी न करने पर आक्रोशित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मंडी समिति में धरना प्रदर्शन किया था और साथ ही किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़ते हुए मंडी प्रशासन और राइस मिलरो के विरुद्ध नारेबाजी भी की थी। इसी के साथ ही क्षेत्रीय किसानों ने एक स्वर में धान की वैरायटी 126, की फसल को मंडी में तोले जाने की मांग की थी। जिस पर मंडी अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही थी । आज पुनः दर्जनों किसान मंडी गेस्ट हाउस के समक्ष एकत्र हुए और नारेबाजी की । उनका कहना है कि धान प्रजाति पीआरआई 126 मंडी में सरकारी कांटों पर ताला जाए। आज एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने मंडी अधिकारियों और किसानों के बीच पहुंचकर बैठक का आयोजन किया। इस दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह और मंडी अधिकारियों ने अपनी सूझबूझ के चलते राइस मिलरो और किसानों के बीच समझौता करा दिया। राइस मिलरो का कहना है धान प्रजाति 126 की रिकवरी 62 प्रतिशत आती है जबकि सरकार उनसे 67% की रिकवरी लेती है। जिससे उनका काफी नुकसान होता है। आज किसान और राइस मिलरो के बीच समझौता हुआ कि वह नमी से अलावा 3% एक्स्ट्रा काटेंगे तभी धान की तुलाई हो पाएगी। जिस पर किसान राजी हो गए, इसके उपरांत राइस मिलरो का यह भी कहना हैं कि अगर अगली बार किसान पीआरआई प्रजाति 126 बोता है तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं किसान की होगी क्योंकि अगली बार इस प्रजाति का धान राइस मिलर हरगिज नहीं खरीदेगा । इस मौके पर मंडी प्रशासन अधिकारी, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सचिन गोयल, भारतीय किसान यूनियन टिकेट प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू समेत सैकड़ो की तादाद में किसान मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment