UKSSSC की घोषणा — सहकारी निरीक्षक व सहायक विकास अधिकारी के 45 पदों की परीक्षा 16 नवंबर को, देहरादून-हल्द्वानी के 26 केंद्रों पर होगी परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी निरीक्षक वर्ग-दो और सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मार्तोलिया ने पुष्टि की है कि यह परीक्षा आगामी 16 नवंबर को आयोजित की जाएगी।यह परीक्षा देहरादून और हल्द्वानी के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थी उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहकारी विभाग के समूह-ग श्रेणी के कुल 45 पदों पर चयन किया जाएगा। आयोग ने बताया कि सभी केंद्रों पर निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने की पूरी तैयारी की जा रही है।इसी बीच, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक (रसायन विज्ञान) और प्राविधिक सहायक वर्ग-एक (अभियंत्रण शाखा) के 10 पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती परीक्षा, जो पहले 12 अक्टूबर को होनी थी, उस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।आयोग के अनुसार, इन दोनों परीक्षाओं की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। फिलहाल प्राथमिकता 16 नवंबर की परीक्षा की सुचारू तैयारी पर दी जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment