पेपर लीक प्रकरण पर सख्त हुए सीएम धामी, कहा– राज्य को अराजकता की ओर धकेलने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य को अराजकता की ओर धकेलने की साजिश रचने वाले लोग विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि डेमोग्राफिक बदलाव (Demographic Change) रोकने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन और बसावट में संलिप्त अपात्र लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं।परीक्षा गड़बड़ी के मुद्दे पर सीएम धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,> “जो लोग साजिश के तहत राज्य को अराजकता की ओर ले जाना चाहते हैं, वे विकास कार्यों में विघ्न डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं और परियोजनाओं को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वे झूठी नेगेटिविटी फैला रहे हैं और जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं।”यह बयान हाल ही में हुए स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद आया है, जिसमें धामी सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी। जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया, जिसमें लगभग 1.05 लाख अभ्यर्थी शामिल थे।छात्रों और राजनीतिक दलों की मांग के बाद भाजपा विधायकों ने भी सीएम से मुलाकात की थी। इस दौरान धामी ने कहा कि 2021 से 2025 तक राज्य में 25 हजार से अधिक नियुक्तियां पारदर्शिता और नकलविहीन प्रक्रिया के माध्यम से की गई हैं।उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पेपर लीक माफिया के खिलाफ एसआईटी जांच जारी है, जो हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में हो रही है। वहीं युवाओं की सीबीआई जांच की मांग पर भी सरकार ने संस्तुति देने का निर्णय लिया है।सीएम धामी ने कहा कि त्योहारों के बीच भी आंदोलनरत युवाओं की शंकाओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे परीक्षा प्रक्रिया पर भरोसा रखें, क्योंकि सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment