भिक्कमपुर में पटाखे चलाने पर युवक पर तेजाब फेंका, एक गंभीर रूप से झुलसा

सुल्तानपुर। दीपावली की रात खुशियों का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया जब भिक्कमपुर गांव में पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने युवक पर तेजाब फेंक दिया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।मामला मंगलवार रात्रि का है। जानकारी के अनुसार, भिक्कमपुर गांव निवासी सौरभ अपने साथियों पंकज कुमार, दीपक कुमार, राहुल और विशाल कुमार के साथ घर के बाहर सड़क किनारे पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पास में रहने वाला गोवर्धन पटाखों के शोर से नाराज हो गया। बताया जा रहा है कि गुस्से में उसने अपने घर की छत पर चढ़कर नीचे पटाखे चला रहे युवकों पर तेजाब फेंक दिया।तेजाब सीधे सौरभ के ऊपर गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। युवक की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी गोवर्धन को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घायल सौरभ को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment