लोक निर्माण विभाग के कानों पर नहीं रेंग़ रही जूं सड़कों में गड्ढे आज भी बरकरार

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश को गड्ढा मुक्त अभियान के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग को 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया था कि प्रदेश में नेशनल हाईवे सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस और बार-बार अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी थी परंतु काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के समीप कुछ और ही नजारा दिखा। जहां सड़क पर गड्ढा इस तरह धामी सरकार की नौकरशाही पर सवाल खड़ा कर रहा है कि सरकार का पैसा कहां लगा। इस बड़े गड्ढे को देखकर लोग भी हैरान हैं कि काशीपुर में आखिर अधिकारी कब सुधरेंगे? स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस सड़क पर बने इस गड्ढे में कई लोग चोटित हुए हैं दो पहिया वाहन चालक भी गिरकर गंभीर दुर्घटना का शिकार बने हैं। अब जबकि आज 1 नवंबर है ऐसी स्थिति में धामी सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने में नगर के लोक निर्माण विभाग पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है कि क्या वाक्य में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों का पालन काशीपुर में जमीन स्तर से गड्ढा मुक्त सड़क अभियान को किया गया है या मात्र खानापूर्ति की गई है। जैसा कि सभी पता है कि आगामी 4 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर आगमन है। ऐसे में क्या लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सफल रहा या मात्र कागजी कार्रवाई तक सीमित रहा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment