हजारों नशीले इंजेक्शन और सैकड़ो बोतल सिरप के साथ एक युवक गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान व मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में एसओजी व पुलिस टीम 5000 इंजेक्शन तथा कफ सिरप की 326 बोतलें बिना लाइसेंस व बिना बिल के बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार सफलता पाई है। क्षेत्रधिकारी काशीपुर के निर्देशन में गत रात्रि में कोतवाली काशीपुर पुलिस र एसओजी काशीपुर की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा चेकिंग के दौरान टांडा बाग वाली रोड टाडा उज्जैन काशीपुर पर एक युवक को 2 गत्ते की पेटी के अन्दर 200 कार्टन बॉक्स में कुल 5000 इंजेक्शन तथा 03 गत्ते की अलग-अलग पेटियों के अन्दर कुल 326 बोतलें कफ सिरप बिना लाइसेंस व बिना बिलाें के अवैध रूप से स्कूटी संख्या यूके-18 सी-5740 में परिवहन करते हुए पकड़ा। बरामदगी माल व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा धारा 8/21/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी पहचान दीपक ठाकुर पुत्र कृष्ण पाल सिंह निवासी ग्राम शक्तिखेड़ा थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में कराई। गिरफ्रतार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमचंद तिवारी उप निरीक्षक सुनील सुतेड़ी एसओजी प्रभारी काशीपुर, उप निरीक्षक मनोज सिंह धोनी कोतवाली काशीपुर, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार एसओजी काशीपुर, कांस्टेबल हरीश एसओजी काशीपुर, कैलाश तोमकयाल शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment