काशीपुर। नगर की प्रतिष्ठित विशाल बेकरी के मालिक अनिल अरोरा का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के पश्चात उनके सुपुत्र विशाल अरोरा ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। अनिल अरोरा जी के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के नेत्र प्रकाशित होंगे और उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे। वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के संस्थापक सदस्यों की उपस्थिति में टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर ब्रह्मलीन श्री अरोरा के शरीर से दान की गई आंख की ऊपरी परत (कॉर्निया) प्राप्त कीं। वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के संस्थापक सदस्य दीपक मित्तल, सचिव प्रियांशु बंसल, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, दीपक मित्तल एवं सीए सचिन अग्रवाल ने नेत्रदानी अरोरा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की तथा क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आ“वान किया। अरोरा परिवार द्वारा किये गये नेत्रदान में समाजसेवी राजकुमार सेठी, विमल सेठी व अर्पण अरोरा का विशेष सहयोग रहा।ं अरोरा परिवार द्वारा किये गये नेत्रदान में समाजसेवी राजकुमार सेठी, विमल सेठी व अर्पण अरोरा का विशेष सहयोग रहा।ं
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
