काशीपुर। लगभग 9 माह पूर्व गंगा बाथ एंड आर्टस इम्पोरियम नामक प्रतिष्ठान के गुल्लक का लॉक तोड़कर हुई छह लाख की सनसनीखेज चोरी का पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक सख्श को दबोचकर मामले का पर्दाफाश कर दिया। चोरी की इस घटना में एक अन्य अभी फरार बताया जा रहा है। पता चला है कि बेंदाता हाईट्स काशीपुर निवासी तुषांक अग्रवाल पुत्र राजीव अग्रवाल ने बीते 4 मार्च को आईटीआई पुलिस को तहरीर देेकर बताया कि मौहल्ला जसपुर खुर्द स्थित काशीपुर गैस एंजेसी के समीप गंगा बाथ एंड आर्टस इम्पोरियम के नाम से प्रतिष्ठान है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बीते 3 मार्च को रोजाना की भांति जब वह प्रतिष्ठान पर पहुंचा तो उसने देखा की 3 गल्लों के लॉक टूटे थे और उसमें से लगभग 6 लाख रूपये गायब थे। सीसीटीवी कैमरों द्वारा पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी। एसएसपी के निर्देश पर उक्त घटना के खुलासे हेतु एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए अभियुक्तगणों के आने जाने वाले रास्तों के लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए अभियुक्तों की तस्दीक की। बीते 30 नंवबर को मुखबिर द्वारा गठित पुलिस टीम को सूचना दी गई कि गुलड़िया रोड स्थित मानपुर दत्त राम तिराहे के समीप दो संदिग्ध घटना से संबंधित संदिग्ध एक्टीविटी में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके की घेराबंदी जब कि तो मौके पर सवार पीछे बैठा व्यक्ति भाग निकला। बाईक चालक पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम हुसैनपुर थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद निवासी सोमपाल पुत्र नत्थु बताया जबकि फरार साथी का नाम गागन तिराहा संभल रोड थाना कटघर जनपद मुरादाबाद निवासी उमेश पुत्र प्रेमपाल बताया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि साथी उमेश के साथ मिलकर उसने मार्च 2025 में सनसनीखेज चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने 2 लाख 5 हजार रूपये बरामद किये। आईटीआई थानाध्यक्ष कुंतन सिंह रौतेला ने बताया कि फरार अभियुक्त को भी जल्द ही सलाखों के पीछे किया जायेगा। पुलिस ने गिरफ्रतार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गई बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री रौतेला के अलावा एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, पुष्कर भट्ट, सोमवीर सिंह समेत कांस्टेबल राजेश भट्ट, दीपक प्रसाद, गिरीश विद्यार्थी, गिरीश कांडपाल, सुरेश चन्द जोशी व राजेन्द्र जोशी शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
