पुलिस ने हाईवे पर सघन चैंकिंग अभियान चलाकर 130 छोटे बड़े वाहनों की पड़ताल की

काशीपुर। पुलिस टीम ने आज सुबह 5 बजे से 7 बजे तक लगभग दो घंटे तक हाईवे पर सघन चैंकिंग अभियान चलाते हुए 130 छोटे बड़े वाहनों की पड़ताल की। इस दौरान पुलिस टीम ने 12 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति ताकीद किया। कोतवाल हरेंन्द्र चौधरी के नेतृत्व में प्रतापपुर बॉर्डर के समीप पुलिस टीम ने मार्ग से गुजरते हुए लगभग 125 लोगों को रोककर उनसे जरूरी पूछताछ की। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के अनुपालन की नसीहत देते हुए कहा कि नशे में वाहन चलाना कानूनी जुर्म है। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वड़े छोटे वाहन चालकों व दो पहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढाया। तड़के हाईवे पर भारी पुलिस बल द्वारा वाहनों की सघन जांच पड़ताल लोगों के लिए कातुहल रहा। कोतवाल ने इस बारे में बताया कि चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment