गन्ने का मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने की मुख्यमंत्री धामी की जमकर तारीफ

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा एवं भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के सहयोग से प्रदेश के किसानों के लिए 30 रूपये प्रति कुंतल गन्ना वृद्धि होने पर सोमवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने जिला काशीपुर के गांव दोहरी परसा और आसपास के किसानों के साथ गन्ने के क्षेत्र में जाकर उनको बधाई दी। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया। इसके उपरांत सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बलकार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा हरीश, मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह, कुलवंत सिंह, सतनाम सिंह, मुख्तार सिंह, दर्शन सिंह, बलदेव सिंह, मोहम्मद साबिर समेत बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment