चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

काशीपुर। चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया । मोहल्ला अल्ली खा निवासी मोहम्मद रिजवान की 28 नवंबर को बर्फ फैक्ट्री मंझरा स्थित दुल्हन पैलेस से बाइक चोरी हो गई थी। खुलासे को सीओ दीपक सिंह के निर्देश पर एसएसआई केसी आर्या व एसआई भूपाल राम पौरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बाइक सवार एक युवक को मुखबिर खास की सूचना पर काली बस्ती, कब्रिस्तान के पास से गिरफ्रतार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान अली निवासी ग्राम कटैया मस्जिद वाली गली, थाना आईटीआई बताया। पुलिस टीम में एएसआई केसी आर्या, एसआई भूपाल राम पौरी, एएसआई अजीत सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment