काशीपुर। कांग्रेस की दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन डाॅक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में किया गया। पीसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने कहा कि देश में पहली चोरी तब हुई जब केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया। पहले चुनाव आयुक्त का चयन एक पारदर्शी और संतुलित प्रणाली के तहत होता था लेकिन अब सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर लोकतंत्र की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर प्रहार किया है। अनुपम शर्मा ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली ऐतिहासिक रैली होगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में प्रतिभाग करने की अपील की। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि यह रैली राहुल गांधी के नेतृत्व में एक सफल व ऐतिहासिक महारैली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आहवान पर पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि आने वाली 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली की तैयारी जमकर चल रही है जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ वहां पहुंचने की अपील की गई है। बैठक में अन्य वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में महा रैली होना प्रस्तावित है। कहा कि इस महा रैली में देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। कहा कि बैठक में सभी ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया है। बैठक में मोहम्मद आरिफ सैफी, परमजोत सिंह, सुभाष पाल, मंसूर अली मंसूरी, नौशाद हुसैन, मोहम्मद इरफान गुड्डू, अब्दुल अजीज कुरैशी, साबिर हुसैन, अनीस अंसारी, सुरेंद्र सागर, कुलदीप सिंह, भीमसेन सैनी, सोहेल अब्बास, जितेंद्र सरस्वती, नजमी अंसारी, मौ. अरशद, महेन्द्र बेदी, अरकम वेग, अनिल कुमार, इस्तखार अहमद, संजीव कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, प्रधान रियासत हुसैन, हामिद अली, अब्दुल समद, नजाकत हुसैन, अज्जू खान, ललित मोहन सिंह, गुरप्रेम सिंह, इकबाल अदीब, फिरोज हुसैन, संदीप चतुर्वेदी, ब्रहमा पाल, सुरेश शर्मा, इलियास माहिगीर, डाॅ. करन सिंह पाल, डाॅ. रमेश कश्यप, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, चन्द्रभूषण डोभाल, नौशाद उस्मानी एड., डाॅ. एसएम नासिर, टीका सिंह सैनी, मनोज आहूजा, गोपाल सिंह सैनी, महेन्द्र लोहिया, तौकीर अंसारी, सुरेंद्र कुमार बाठला, फैजान अंसारी, शिवकुमार, राशिद फारूखी, विनोद होंडा, अक्षित मिड्डा, साहिद हुसैन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
