47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दीप प्रज्वलन कर किया सम्मेलन का शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया और आयोजन स्थल पर पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कॉन्फ्रेंस स्थल पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का निरीक्षण किया, जिसमें जनसंपर्क, प्रशासनिक संचार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने वहां लगाए गए स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल का भी अवलोकन किया और प्रदेश के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक कला, संस्कृति और हस्तशिल्प राज्य की पहचान हैं और इन्हें राष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन मिलता है, साथ ही उन्हें अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होता है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पब्लिक रिलेशन आज के दौर में शासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रभावी जनसंपर्क न केवल सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होता है, बल्कि जनता की समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में देशभर से आए जनसंपर्क विशेषज्ञों, अधिकारियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment