काशीपुर। नगर निगम की टीम ने एक वाहन को सड़क किनारे सीवर डालने पर सीज कर दिया। नगर निगम टीम ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ की तैयारियों को लेकर अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए सेप्टेज मैनेजमेंट को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए एक सेप्टेज मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया है। नगर निगम द्वारा इन वाहन स्वामियों को निर्देश किया गया था कि एक सप्ताह के भीतर अपने सेप्टेज वाहनों से संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेज एवं जीपीएस मॉनिटरिंग की रिपोर्ट को तत्काल प्रभाव से नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में प्रस्तुत करें। सफाई एवं स्वाथ्य निरीक्षण मनोज बिष्ट ने बताया कि सभी सीवर वाहनों में जीपीएस लगे होने के बावजूद प्लांट तक नहीं पहुंच रहे हैं। सड़क किनारे एक वाहन को सीवर डालने पर सीज किय गया है। सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, राजेश, दीपू, बाबू आदि रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
