सीएम धामी दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर, सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी सलामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिन के अल्मोड़ा दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होने की बात कही।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जनता से भी संवाद करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शाम के समय विभिन्न प्रतिनिधियों और संत समाज के लोगों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।अपने दो दिवसीय अल्मोड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पार्टी संगठन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक तीनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment