स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षा, खेल पंचायत राज्य युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधन में आयोजित खड़कपुर देवीपुरा न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रधनाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत अतिथियों ने अंडर 19 बालिका वर्ग 800 मी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। पहले दिन आयोजित बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं के परिणामों में अंडर-14 में 60 मीटर दौड़ में दिव्या जोशी, 600 मीटर दौड़ में क्रिसलीन कौर प्रथम रहीं। गोला फेंक में क्रिसलीन प्रथम, लम्बी कूद में आराध्या प्रथम, खो खो में केन्द्रीय विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। वहीं मुर्गा झपट प्रतियोगिता में नैना प्रथम रहीं। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ में परी चोहान प्रथम, 400 मीटर तथा 800 मीटर दौड़ में भक्ति प्रथम , 1500 मीटर तथा 3000 मीटर दौड़ में तुसिका प्रथम, स्थान पर रहीं। वहीं चक्का पफेंक में शादमानी ऽान प्रथम, गोला पफेंक में मनप्रीत कौर प्रथम, लम्बी कूद में परी प्रथम, मुर्गा झपट में नैना प्रथम भाला पफेंक में स्वाति राय स्थान पर रहीं। उधर सभी विजेताओं को मेडल, प्रमाण-पत्रा के साथ नकद ध्नराशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई। प्रतियोगिताओं का संचालन कर रहे चै. नवनीत सिंह ने बताया कि बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 26 दिसम्बर दिन शुक्रवार को संपन्न होगीं। इस अवसर पर प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता जयदीप सिंह उदयराज हिंदू इंटर कालेज क्रीड़ा अध्किारी चै नवनीत सिंह मनोज कुमार विश्नोई कमलजीत सिंह शैलेन्द्र चैहान अशोक कुमार मौ असलम बेबी कौर अनामिका वर्मा अनुराध गौतम विष्णु कुंवर ममता समेत व्यायाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment